पत्नी और कुत्ते की हत्या के बाद शख्स ने खुद भी दे दी जान, कहा- यह कैंसर से ज्यादा अच्छा है

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी और पालतू कुत्ते की हत्या कर खुद भी बिल्डिंग से कूदकर जान दे दिया है। जान देने वाले शख्स का नाम अतुल उपाध्याय बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अतुल उपाध्याय की पत्नी की लाश के पास जिम का डंबल पड़ा हुआ था जिससे उसकी हत्या की गई है।

This is better than cancer, says Bengaluru man before killing wife, dog and jump to death

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को अतुल के घर से लिफाफे में रखा एक नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें लिखा था कैंसर खतरनाक बीमारी है और ये कैंसर से बेहतर हैं। लिफाफे में मिले इस नोट से पुलिस को अंदेशा है कि पति और पत्नी में से किसी को कैंसर था। जिससे परेशान होकर शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने कहा कि अतुल ने सबसे पहले डंबल से अपनी पत्नी की हत्या की होगी और उसके बाद कुत्ते को छत से फेंका और फिर खुद भी छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें- गलती से जिसके आगे बक दिया एटीएम चोरी का सारा प्लान वो निकला पुलिस वाला, और फिर

अतुल एक ट्रैवेल एजेंसी में बतौर सीईओ के रूप में जॉब करता था।पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि अतुल सदाशिवनगर नगर में बिल्डिंग में चौथे फ्लोर पर किराए के घर में रहता था। दोनों को कोई बच्चा नहीं था। घर में कपल के अलावा अतुल का भतीजा भी रहता था। लेकिन घटना के समय वो कॉलेज चला गया था। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे बिल्डिंग में तैनात सुरक्षा गार्ड और सफाईकर्मियों ने कुछ भारी चीज गिरने की आवाज सुनी।

इसके बाद वहां जाकर देखा तो अतुल और उसके पालतू डॉगी का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद जब पुलिस अतुल के घर में पहुंची तो वहां पर उसकी पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था और बगल में डंबल था। पुलिस को शक है कि अतुल ने इसी डंबल से पहले अपनी पत्नी को मारा होगा और फिर कुत्ते को लेकर खूद भी छठवीं मंजिल से छलांग लगा कर आत्महत्या कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- कृष्ण जन्मस्थली पर ड्यूटी के लिए जा रही महिला सिपाही पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+