कृष्ण जन्मस्थली पर ड्यूटी के लिए जा रही महिला सिपाही पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुथरा में महिला कांस्टेबल के ऊपर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है। पुलिस की मानें तो सुबह 4:30 बजे महिला कांस्टेबल पर ड्यूटी पर जा रही थी। तभी एक कार में सवार चार लोगों ने महिला पर एसिड से हमला किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा।

कार सवार लोगों ने किया एसिड अटैक

कार सवार लोगों ने किया एसिड अटैक

एसपी सिटी अशोक मीणा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महिला कांस्टेबल गुरुवार की सुबह 4:30 बजे अपनी ड्यूटी पर जा रही थी। तभी सदर थाना इलाके के दामोदरपुरा में एक कार सवार चार लोगों ने महिला कांस्टेबिल के एसिड अटैक कर दिया। बता दें कि महिला कांस्टेबिल कृष्ण जन्म स्थान पर तैनात है और बुलंदशहर जिले की रहने वाली है। महिला कांस्टेबल थाना सदर इलाके के दामोदरपुरा में पिछले 1 साल से किराए पर रह रही थी।

घर से 200 मीटर दूर किया हमला

घर से 200 मीटर दूर किया हमला

कार सवार हमलावरों ने महिला कांस्टेबल के घर से 200 मीटर दूरी एसिड अटैक कर दिया। एसिड अटैक में महिला कांस्टेबल 40 प्रतिशत झुल गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। सूचना मिलने में आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

एपसी सिटी ने बताया

एपसी सिटी ने बताया

एसपी सिटी अशोक मीणा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दो आरोपी संजय सिंह और सोनू का नाम सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि इनमें से एक व्यक्ति व्यक्ति महिला का मित्र था। बताया कि संजय सिंह का महिला कांस्टेबल से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल अभी मामला स्पष्ट नहीं हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+