हार के बाद बोले राहुल, जनता ने बदलाव के लिए किया वोट
नयी दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाण विधानसभा चुनाव के नतीजें जहां भाजपा के लिए दीवाली ले आई तो वहीं कांग्रेस के आंगन में मातम पसर गया। दोनों ही राज्यों में सत्ता गंवा चुकी कांग्रेस अब तीसरे नबंर पह पहुंच गई है। उसे विपक्ष का भी दर्जा नहीं हासिल हो पाया है।

कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दो राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा को बधाई दी है। राहुल गांधी ने कहा कि जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है। हार को स्वीकार करते हुए राहुल ने कहा कि हम जनादेश स्वीकार करते हैं।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 15 सालों से और हरियाणा में 10 साल के कांग्रेस का शासन था, लेकिन इस बार लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है। कांग्रेस की हार के बाग राहुल ने कहा कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर काम करेगी। उसे जनता का विश्वास फिर से जीतने के लिए जी-तोड़ मेहनत करनी होगी। गौरतलब है कि हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया है। लोकसभा की तरह कांग्रेस दोनों राज्यों में प्रमुख विपक्ष दल भी नहीं रही है।












Click it and Unblock the Notifications