500-1000 रुपए का नोट बंद करने पर मोदी पर बरसी ममता
पीएम नरेंद्र मोदी के इस फैसले के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनका यह फैसला बिना दिल के और कम आकर्षित करने वाला है।
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की रात देश के नाम संबोधन में एक घोषणा कर दी जिसमें सभी हैरान हो गए। इस फैसले के बाद जहां एक तरफ खुशी है तो दूसरी तरफ इस फैसले को खराब बताने वाले लोग भी हैं।

ममता के निशाने पर प्रधानमंत्री
राजनीतिक गालियारे से सोशल मीडिया तक इस फैसले को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के इस फैसले के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन पर बरस पडी हैं।
उन्होंने पीएम मोदी पर सीधे जुबानी हमला करते हुए कहा कि उनका यह फैसला बिना दिल के और कम आकर्षित करने वाला है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अपनी विफलताओं पर से ध्यान हटाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी काला धन वापस लाने में नाकाम रहे हैं।
'विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए लिया ये फैसला'
ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि क्योंकि पीएम मोदी विदेश से कालाधन वापस नहीं ला सके। इसलिए वो ऐसा कर रहे हैं।
पीएम मोदी की इस घोषणा के बाद सबसे बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। ममता ने कहा कि मैं पीएम मोदी से जानना चाहती हूं कि मेरे गरीब भाई-बहन जो दिन भर में 500 रुपए कमाते हैं, वो कल उस 500 रुपए के नोट से कैसे आटा-चावल खरीदेंगे।
उन्होंने कहा कि बाजार में 100 रुपए के नोट उपलब्ध नहीं है। बाजार में उनकी उपलब्धता के बगैर किसान, मजदूर, सभी कर्मचारी अपनी जरूरत का सामान कैसे खरीदेंगे












Click it and Unblock the Notifications