क्रिसमस पर क्यूट सैंटा बनकर दिशा पाटनी ने जीता फैंस का दिल
नई दिल्ली। देश भर में आज क्रिसमस की धूम है. वहीं बॉलीवुड के सितारों के बीच भी इसका खूब क्रेज है। सभी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में दिशा पाटनी भी पीछे नहीं है, उन्होंने अपने अलग और क्यूट अंदाज नें फैंस को इस दिन की बधाई दी है। दरअसल दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो लाइक एप के जरिए बनाया गया है और इसमें दिशा के चेहरे पर सैंटा क्लॉज वाला फिल्टर है। खुले बालों और दाढ़ी मूछों वाले इस फिल्टर के साथ दिशा बेहद क्यूट दिखाई पड़ रही हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली दिशा पहले भी ऐसे वीडियो शेयर कर फैंस को दिवाना बनाती रही हैं। इंस्टाग्राम पर दिशा के 16.3 मिलीयन फॉलोअर्स हैं। लंबे समय से टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड होने के कारण भी दिशा चर्चाओं में रहती हैं। दोनों अपने रिश्तें को लेकर मीडिया और फैंस के साथ काफी ओपन रहते हैं।
दिशा अपने शानदार बिकिनी फोटो शूट को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। वे काफी बोल्ड एक्ट्रेस हैं और प्यारी स्माइट से फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं।दिशा को जल्दी ही फिल्म भारत में देखा जाएगा। फिल्म में उनके साथ सलमान खान और कैटरीना कैफ भी होंगे।
यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी ने ब्रा में दीया लिए शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिया पर मचा बवाल












Click it and Unblock the Notifications