दिशा पाटनी ने ब्रा में दीया लिए शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

हाथों में चूड़ी और माथे पर मांग टीका लगाए हुए दिशा पाटनी ने इस तस्वीर में ब्लाउज नहीं पहना हुआ है।

नई दिल्ली। दिवाली का मौका है और पूरा बॉलीवुड त्यौहारी खुशियों में डूबा हुआ है। सोशल मीडिया के जरिए हर कोई अपने चाहने वालों को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहा है। इस बीच 'बागी-2' और 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकी मशहूर एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी फेस्टिव मूड में नजर आ रही हैं। दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी। हालांकि अपनी इस तस्वीर को लेकर दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गई हैं।

लहंगा, चुनरी... लेकिन नहीं पहना ब्लाउज

लहंगा, चुनरी... लेकिन नहीं पहना ब्लाउज

दिशा पाटनी ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने गोल्डन कलर का डिजाइनर लहंगा और एक बेहद खूबसूरत चुनरी ओढी हुई है। दिशा ने अपने हाथों में एक दीया भी लिया हुआ है। तस्वीर किसी होटल के कमरे की है। हाथों में चूड़ी और माथे पर मांग टीका लगाए हुए दिशा पाटनी बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रही हैं, लेकिन... इस तस्वीर में दिशा ने ब्लाउज नहीं पहना हुआ है, बल्कि इनरवियर के तौर पर एक कंपनी की स्पोर्टी ब्रा पहनी हुई है। इसी वजह को लेकर इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।

सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट

सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट

हालांकि, दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपनी पोस्ट पर कमेंट सेक्शन को डिसेबल किया हुआ है, फिर भी यूजर्स उनकी इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इस तस्वीर को आपत्तिजनक बताते हुए लिख रहे है कि दिशा को संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। वहीं कुछ लोग इस तस्वीर को लेकर लिख रहे हैं कि दिवाली का त्यौहार खुशियों को मनाने के लिए है, कंपनी के प्रचार के लिए नहीं। हालांकि कुछ लोगों ने इसे अपनी पसंद के परिधान पहनने की आजादी से जोड़कर उनका बचाव भी किया है। दिशा पाटनी इससे पहले भी इनरवियर में अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं।

कॉपी किया प्रिया प्रकाश का 'विंक' स्टाइल

कॉपी किया प्रिया प्रकाश का 'विंक' स्टाइल

आपको बता दें कि दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में दिशा ने साउथ की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वेरियर के चर्चित 'विंक' को कॉपी किया था। दिशा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो प्रिया प्रकाश की तरह ही आंख मारती नजर आ रही थीं। हालांकि, दिशा पाटनी ने ये सब एक ऐड की शूटिंग के लिए किया था। दिशा पाटनी इन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रही हैं। इसी साल ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी फिल्म 'बागी 2' रिलीज हुई थी, जिसे सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+