अफ्रीका कर सके अपना सपना पूरा इसलिए पीएम मोदी ने दिया 60 करोड़ डालर का फंड

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारत-अफ्रीका फोरम समिट (IAFS) का आज चौथा और अंतिम दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज इस शिखर सम्‍मेलन को संबोधित किया और कहा कि दोनों देशों की यह मुलाकात दुनिया की एक तिहाई मानवजाति को एक छत के नीचे ले आई है। भारत ने अफ्रीका को 60 करोड़ डालर की अनुदान सहायता की भी पेशकश की जिसमें 10 करोड़ डालर का भारत-अफ्रीका विकास कोष और एक करोड़ डालर का भारत-अफ्रीका स्वास्थ्य कोष शामिल हैं।

54 अफ्रीकी देशों के राष्ट्राध्यक्षों को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने एशिया और अफ्रीका के बीच विभिन्न क्षेत्रों में नजदीकी संबंधों की वकालत की और कहा कि सुनहरे भविष्य के लिए दुनिया के इन दोनों क्षेत्रों का सहयोग काफी अहम होगा। अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने दिवंगत राष्‍ट्रपति नेल्‍सन मंडेला को याद किया और कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रिका की संस्‍कृति के काफी समानताएं हैं। मोदी ने कहा कि दोनों देशों में दो तिहाई जनता 35 वर्ष की आयु से कम है।

इस लिहाज से दोनों ही देशों में भविष्‍य आज के युवाओं का है। आतंकवाद जैसे गंभीर मसले पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अफ्रीकी देशों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करेंगे। मोदी ने कहा हम दुनिया में एक सुर में बोले हैं और हमने आपस में समृद्धि के लिए साझेदारी की है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अफ्रीका के संबंध सामरिक एवं आर्थिक हितों से ऊपर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+