सड़क हादसे का शिकार हुआ ये एक्टर, फैंस को बताया- शुक्र है कि सब सुरक्षित हैं
नई दिल्ली। दक्षिण भारत के जाने माने अभिनेता तरुण तेज हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे। दरअसल ये हादसा आंध्रप्रदेश के कोट्टाकोटा में हुआ। यहां उनकी कार एक कार के पीछे से टकराई। बता दें कि ये दुर्घटना तब हुई जब वरुण नेश्नल हाइवे 44 से होकर हैदराबाद से बेंगलुरु जा रहे थे। हालांकि इसमें तरुण को कोई चोट नहीं आई है।

दुर्घटना में दोनों गाड़ियों का बुरा हाल हो गया। खबर है कि इस दुर्घटना में 4 लोग घायल हुए हैं जबकि वरुण बाल बाल बचे हैं। वरुण का गाड़ी मर्सडीज थी जो कि एक टाटा इंडिका से बुरी तरह से टकराई। बता दें कि कार के एयरबैग्स समय से खुल जाने से अधिक नुकसान नहीं हुआ है।
वहीं ये भी बताया जा रहा है कि वरुण की कार जिस कार से टकराई उसका ड्राइवर नशे में धुत्त था और यही वजह है कि ये दुर्घटना हुई। हादसे के बाद वरुण ने खुद ट्वीट के जरिए अपने फैंस को इसकी खबर दी। उन्होंने लिखा- 'एक कार दुर्घटना हुई लेकिन शुक्र है कि सभी सुरक्षित हैं। किसी को चोट नहीं आई है। प्यार और फिक्र के लिए आप सभी का शुक्रिया।'
यह भी पढ़ें- AN-32 एयरक्राफ्ट हादसे में शहीद हुए वायुसेना के ये 13 जवान और अफसर












Click it and Unblock the Notifications