स्पेशल ओलंपिक मेडल विनर दिशा समेत 30 युवाओं ने थामा BJP का दामन
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चला रहा है। जम्मू-कश्मीर, केरल, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्व समेत देश के कई हिस्सों के युवा भाजपा में शामिल हुए हैं। इस बीच मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी दफ्तर में 30 युवाओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। ये सभी युवा खेल के विभिन्न क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इसमें से कुछ लोग ऐसे थे जिनके पिता या भाई आतंकवादी या राजनीतिक हमलों में मारे गए थे।

इसके आलाव 5 मई को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले में मारे गए बीजेपी नेता गुल मोहम्मद मीर के बेटे जहूमर अहमद और उमर अहमद भाजपा में शामिल हुए। जूडो में पदक जीतने वाले अवतार सिंह, तूलिका मान, विजय यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। योग की दुनिया में नाम कमाने वाले तेजस्वी और सर्वेश उपाध्याय बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
बता दें कि 6 जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बीजेपी ने देश में सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत बीजेपी ने लक्ष्य रखा है कि, वह देश भर में अपने सदस्यों की संख्या में और नौ करोड़ नए कार्यकर्ताओं को जोड़ेगी।











Click it and Unblock the Notifications