इंग्लिश पढ़ रहे हैं बच्चे, महाराष्ट्र सरकार ने 1300 मराठी स्कूलों को किया बंद

मुंबई। महाराष्ट्र में 1,314 मराठी स्कूल बंद करने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। राज्य में दिन पर दिन इंग्लिश स्कूलों में बच्चों की संख्या में इजाफा हो रहा है और वहीं दूसरी ओर मराठी मीडियम स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम हो रही है। कोंकण विभाग के स्कूलों से विद्यार्थियों की संख्या काफी कम हुई है। कोंकण विभाग के सबसे ज्यादा 500 स्कूल बंद किए जाएगें। जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या सिर्फ 10 है, ऐसे स्कूलों को बंद किया जाएगा। राज्य सरकार के इस निर्णय में 10 हजार विद्यार्थियों को और 2500 शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में स्थांनातरित किया जाएगा।

Thirteen hundred Marathi language school closed in Maharashtra

कुछ दिनों पहले राज्यभर के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों का सर्वेक्षण किया गया था। इस सर्वेक्षण में राज्य के 5002 स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी कम हुई है। 5002 स्कूलों में से 4,353 स्कूल जिला परिषद और 69 स्कूल निजी अनुदानित हैं।

इन सभी स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को पास के स्कूलों में समावेश किया जाएगा। साथ ही जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या 0 से 10 तक है, ऐसे 4,422 स्कूलों का फिर से सर्वेक्षण किया जाएगा जिसमें से 1,314 स्कूलों को स्थांनातरित किया जाएगा। यह जानकारी राज्य के शिक्षणमंत्री विनोद तावडे ने पत्रकार परिषद में दी है।

राज्य के 909 स्कूलों को स्थांनातरित नहीं किया जाएगा और यह स्कूल शुरू रहेंगे जिसमें गडचिरोली के 137, चंद्रपुर में 16, सिंधुदुर्ग में 35, ठाणे में 44, रत्नागिरी में 125, रायगड में 107 और सातारा में 107 स्कूलों का समावेश है, ऐसा तावडे ने स्पष्ट किया। जिन स्कूलों की गुणवत्ता धीरे-धीरे घटी है, उन स्कूलों को बंद करने के लिए राज्य के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजा गया है। जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 10 गुना से कम हुई है, उन स्कूलों को बंद करके, नजदीक के स्कूलों स्थानांतरित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+