लकी अली की तीसरी शादी भी हुई फेल, पत्नी ने पहली बार बताई सच्चाई
गायक लकी अली की तीसरी पत्नी केट एलिजाबेथ हालम ने अपनी और लकी की शादी टूटने के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने पहली बार अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया है। केट और लकी साल 2017 में अलग हो गए थे।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में केट ने कहा है कि वह 2010 में लकी से मिली थीं। उस वक्त वह मध्य पूर्व में थीं। तभी उनके किसी दोस्ते ने उन्हें लकी के बारे में बताया। जिसके बाद वह भारत आ गईं।

यहां वह लकी से मिलीं, जिनका असली नाम मकसूद है। वह कहती हैं, "मैं एक नई जगह पर आई विदेशी थी, भारत की खूबसूरती से प्रभावित थी। तो जब मुझे मकसूद ने प्रपोज किया तो मुझे उनसे शादी करना ठीक लगा। उस समय तक मुझे नहीं पता था कि लकी अली कौन हैं, ना ही भारत में उनकी प्रसिद्धि के बारे में पता था। मैंने मकसूद से शादी की थी।"
केट ने कहा कि उनके माता-पिता की शादी को 50 साल हो गए हैं। वह पारंपरिक लोग हैं। तब उन्हें अहसास हुआ कि वह भी उनके जैसे रिश्ते के लिए तरस रही हैं। उनकी मां ने एक ऐसे व्यक्ति से शादी की जो तीन परिवारों में बंटा हुआ नहीं है बल्कि एक ही परिवार पर फोक्सड है। केट ने कहा, "एक महिला के लिए मुश्किल है, जब आप बंटी हुई अटेंशन पाती हैं।"
इस शादी से पहले लकी दो और शादी कर चुके थे। उनकी पहली शादी साल 1996 में मेघन जेन मकलेरी से हुई थी। दूसरी शादी 2000 में अनाहिता से हुई। केट का कहना है कि वह इस स्थिति के बारे में जानती थीं लेकिन उन्हें ये भी पता था कि वह (अली और उनकी पत्नियां) अब साथ में नहीं रहते हैं। केट ने कहा, "अनाहिता और मेघन मजबूत महिलाएं हैं, जिनका मैं बहुत सम्मान करती हूं। वो भी ऐसी ही स्थिति का सामना कर चुकी हैं, जिसका मैं कर रही हूं। वो जो हैं मैं उन्हें पसंद करती हूं और हम एक दूसरे के साथ मैत्रीपूर्ण हैं।"
केट कहती हैं, "लोगों को लगता है कि वो महिलाएं मूर्ख होती हैं, जो एक ऐसी शादी में प्रवेश करती हैं जहां अन्य पत्नियां हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। इस तरह के रिश्ते में होने के लिए बहुत आंतरिक शक्ति की जरूरत होती है और इसने मुझे मानसिक और आध्यात्मिक रूप से बहुत कुछ सिखाया है। मैंने भारत में अपने अनुभवों से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया है, इसने मेरे विश्वास को बढ़ाया है। आज हम नियमित संपर्क में हैं, क्योंकि हम अपने बेटे के लिए सबसे अच्छा चाहते हैं। कोई दुश्मनी नहीं है।"
बता दें केट का लकी से एक आठ साल का बेटा है। जिसका नाम डैनी है। केट का कहना है, "डैनी अब 8 साल का है, वह केयरिंग और संवेदनशील सोल है। उनके साथ उनका मजाकिया पक्ष है, जैसे उनके दिवंगत दादा महमूद का था। इसके अलावा, उसे मकसूद और मैं दोनों से बहुत प्यार मिलता है। इसलिए वह असुरक्षित महसूस नहीं करता है। वह दोनों ही दुनिया का अच्छे से आनंद लेता है।"
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications