राजधानी में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 5वीं मौत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में स्वाइन फ्लू अब तक पांच लोगों की जान ले चुका है। बीमारी से पीड़ित होने के बाद एक सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती 38 वर्षीय महिला की गुरुवार को मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्वाइन फ्लू के पांच ताजा मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद प्रभावितों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।

swine flu

पश्चिमी दिल्ली स्थित उत्तम नगर निवासी महिला को चार जनवरी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली में स्वाइन फ्लू मामलों के नोडल ऑफिसर चरण सिंह ने कहा, "मरीज की मौत गुरुवार सुबह 10 बजे के आसपास हुई। भर्ती होने के दिन से ही वह वेंटिलेटर पर थी। उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई।"

राम मनोहर लोहिया अस्पताल के अधीक्षक एच.के.कर ने कहा कि मरीज सांस संबंधी समस्या से पीड़ित थी, और उसकी समस्या बाद में और बिगड़ गई थी। इससे पहले, चार अन्य मरीजों - पूर्वी दिल्ली की एक बुजुर्ग महिला, उत्तम नगर की एक 42 वर्षीय महिला, फरीदाबाद का 39 वर्षीय पुरुष और गाजियाबाद का की 51 वर्षीय महिला -की इस बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। शुक्रवार को पांच ताजा मामले सामने आए हैं, जिनमें चार पुरुष और एक महिला है। सिंह ने कहा, "चार पुरुषों में एक लक्ष्मी नगर, एक महरौली, एक आई.पी.एक्सटेंशन तथा एक राजौरी गार्डेन के हैं, जबकि महिला पंजाबी बाग की है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+