मध्य प्रदेश चुनाव: बीजेपी उम्मीदवारों की तीसरी सूची निकली फर्जी, पार्टी की आधिकारिक सूची का इंतजार
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी उम्मीदवारों की तीसरी सूची मीडिया में आई, हालांकि जल्द ही इस लिस्ट का खंडन भी आ गया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बीजेपी उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की थी लेकिन जल्दी ही एएनआई ने इस लिस्ट को गलत बताते हुए कहा कि बीजेपी की आधिकारिक सूची जल्द ही आएगी। बीजेपी की सामने आई तीसरी सूची जो कि फर्जी निकली इसमें 9 उम्मीदवारों का नाम था। इसमें पार्टी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय के साथ-साथ उनके बेटे आकाश कैलाश विजयवर्गीय का भी नाम शामिल था। हालांकि उम्मीदवारों ये सूची गलत बताई जा रही है। इससे पहले सोमवार को ही बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची सामने आई थी। इस लिस्ट में बीजेपी ने 17 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

बीजेपी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जो सामने आई थी वो ये थी, समाचार एजेंसी एएनआई ने भी इसे ट्वीट किया था हालांकि जल्द ही इस संबंध में एएनआई का ट्वीट आया कि ये सूची गलत है। बीजेपी की आधिकारिक सूची का अभी भी इंतजार है। इस बात की जानकारी इस ट्वीट के जरिए न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी।
बता दें कि इससे पहले सोमवार को बीजेपी ने 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। बीजेपी उन उम्मीदवारों को टिकट देने पर जोर दे रही है जिनके जीतने की संभावनाएं अधिक हों। देखिए बीजेपी की ओर से जारी उम्मीदवारों की दूसरी सूची...













Click it and Unblock the Notifications