24 घंटे में पाक ने तीसरी बार तोड़ा सीजफायर, BSF के 5 चौकियों पर हमला
जम्मू। जम्मू कश्मीर में तीसरी बार सीजफायर का उल्लधंन हुआ है। 24 घंटे में पाकिस्तान की ओरक से तीसरी बार फायरिंग की गई है। पाक रेंजर्स ने जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में गुरुवार तड़के चार बजे बीएसएफ के 5 चौकियों को निशाना बनाया।

पाक की ओर से हो रही फायरिंग के जवाब में बीएसएफ के जवानों ने भी गोलियां चलाईं। फायरिंग सुबह तक जारी रही।
इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार को भी जम्मू के अखनूर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी।
हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब पाक की ओर से फायरिंग की गई हो, इससे पहले भी 500 से ज्यादा बार पाक सीजफायर का उल्लधंन कर चुका है। वहीं कास बात ये कि जब-जब पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ और बारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुलाकात हुई है सीमा पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई है। 13 महीने में मोदी और नवाज 3 बार मिले, लेकिन इस दौरान पाकिस्तान ने 500 से ज्यादा बार सीजफायर तोड़कर फायरिंग की गई है।












Click it and Unblock the Notifications