पुणे में पूर्व राष्ट्रपति के रिश्तेदार के घर लाखों की चोरी
पुणे। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभादेवी सिंह पाटिल के रिश्तेदार के घर लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है। मामला शुक्रवार (14 जुलाई) का है। सूचना मिलते ही डॉग स्क्वॉड के साथ करीब 23 पुलिसकर्मी पाटिल के रिश्तेदार नरेंद्र सिंह एमपाटिल के आवास पर पहुंची। बताया गया कि करीब 2.5 लाख रुपए की चोरी हुई है।

पुलिस के अनुसार पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात को अज्ञात व्यक्ति ने पाटिल के पूजा शास्त्रीय अपार्टमेंट, बलजिनगर में आवास से नकद चुरा लिया। घर में चोरी का मामला निगड़ी पुलिस थाने में पंजीकृत किया गया है।
कूड़ा बीनने वाले ने दी जानकारी
यह घटना तब सामने आई जब एक कूड़ा बीनने वाले शख्स ने घर को खुला देखा और पाटिल के पड़ोसियों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर यूनिट 4 के सीनियर इंस्पेक्टर, प्रॉपर्टी सेल के इंस्पेक्टर इंचार्ज, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, जोन 2 और डिप्टी पुलिस कमिश्नर घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।
निगड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विजय कुमार पलसुले ने कहा, "पुणे में रहने के अलावा शिकायतकर्ता एक महीने में लगभग 15 दिनों के लिए नई दिल्ली में अपने बेटे के घर गए थे। चोर 2.50 लाख रुपये लेकर गया। हालांकि अन्य चीजों में सोने और चांदी के आभूषण को छुआ तक नहीं।












Click it and Unblock the Notifications