गणतंत्र दिवस: इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी मेट्रो, दोपहर 12 बजे तक एंट्री और एग्जिट पर रोक

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, इस मौके पर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस वर्ष भारत अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है जिसको लेकर देश में उत्सुकता साफ देखी जा सकती है। सुरक्षा के मद्देनजर 26 जनवरी को दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशनों को दोपहर 12 बजे तक बंद रखा जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी

डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी

गौरतलब है कि दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की विभिन्न झांकियां निकाली जाएंगी। हर साल इस मौके पर विश्व भारत संस्कृति, शक्ति और विज्ञान का दर्शन करता है। बता दें कि इस 71वें गणतंत्र दिवस पर ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो मुख्य अतिथि होंगे। सुरक्षा और मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ से बचने के लिए डीएमआरसी रविवार को कुछ मेट्रो स्टेशन को बंद रखेगा।

दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे मेट्रो स्टेशन

दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे मेट्रो स्टेशन

शुक्रवार को एडवाइजरी जारी करते हुए डीएमआरसी ने बताया कि गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो पर दोपहर 12 बजे तक यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक रहेगी। वहीं, लोक कल्याण मार्ग और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन को सुबह 8 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजे तक बंद रखा जाएगा। हालांकि इस बीच केंद्रीय सचिवालय पर यात्रियों के मेट्रो बदलने की सुविधा जारी रहेगी।

यातायात पर भी होगा प्रतिबंध

सुरक्षा को देखते हुए राजपथ पर सड़क यातायात को भी थोड़ी देर के लिए बंद कर दिया जाता है। दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि परेड के कारण रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड पर सुबह 9.00 बजे दोपहर 12.00 बजे तक यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। किन रास्तों से परेड स्थल तक कैसे पहुंचना है, इस बारे में पुलिस एडवाइजरी में बताया गया है।

यह भी पढ़ें: National Bravery Award 2020: पीएम मोदी भी करना चाहते हैं जिन्हें शेयर, पढ़िए छोटे बच्चों की बड़ी बहादुरी की कहानियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+