EC के आदेश पर काशी से get out कर दिए जाएंगे ये नेता

दरअसल अमेठी से आम आदमी पार्टी :आप: के उम्मीदवार कुमार विश्वास के परिवार को जब सात मई के चुनाव से पहले वहां से चले जाने को कहा गया था जब विश्वास ने विरोध किया था और प्रशासन पर भेदभाव करने एवं उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी का पक्ष लेने का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग का चाबुक
किसी तरह के पक्षपातपूर्ण व्यवहार से इनकार करते हुए वाराणसी के अतिरिक्त जिलाधिकारी एम पी सिंह ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि वे सभी व्यक्ति यहां से चले जाएं जो चुनाव प्रचार में लगे थे लेकिन यहां के मतदाता नहीं है, वे चाहे किसी भी दल या उम्मीदवार के कार्यकर्ता, समर्थक हों।
सिंह ने कहा, ‘हम कल शाम प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद प्रचार अभियान से जुड़े व्यक्तियों, जिनको यहां वोट डालने का अधिकार नहीं है, को शहर में नहीं ठहरने देंगे। चाहे वह केजरीवाल का परिवार है या अमित शाह जैसे भाजपा नेता, सभी को हमारा आदेश मानना पड़ेगा।'
12 मई के चुनाव के लिए कल शाम पांच बजे प्रचार अभियान समाप्त हो जाएगा। केजरीवाल और नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस के अजय राय भी एक प्रमुख उम्मीदवार हैं जो समीप के पिंडारा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक और यहां के निवासी हैं। फिलहाल राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने अपनी मौजूदगी दिखाकर से काशी का दिल जीतने की कोशिशें की है।












Click it and Unblock the Notifications