वो सेलिब्रिटी जो 50 की दहलीज पर पहुंचकर बने पापा, देखें पूरी लिस्ट

एक्टर-सिंगर और पॉलिटीशन मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में पिता बनने वाले हैं। देश में कई एक्टर और सेलेब्रिटी 50 के आसपास या उसे अधिक उम्र में पिता बने हैं। वैसे ज्यादा उम्र में पिता बनने की बात बॉलीवुड के लिए कोई नया ट्रेंड नहीं है। कई एक्टर 50 की उम्र में पिता बने हैं। इस लिस्ट में संजय दत्त, शाहरुख खान, आमिर खान, प्रकाश राज समेत कई नाम शामिल हैं।

मनोज तिवारी (51 साल)

मनोज तिवारी (51 साल)

51 साल के मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी की हाल ही में गोद भराई सेरेमनी हुई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। पत्नी सुरभि के बेबी शावर का वीडियो शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने कैप्शन में लिखा है,कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते... बस महसूस कर सकते हैं। सुरभि मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं।

संजय दत्त (51 साल)

संजय दत्त (51 साल)

संजय दत्त तीन बच्चों के पिता हैं। ऋचा शर्मा से उनकी पहली शादी 1987 में हुई थी जिसके बाद 1988 में संजय बेटी त्रिशाला के पिता बने थे। इसके बाद संजय ने मान्यता से 2008 में तीसरी शादी की थी। 2010 में मान्यता ने दो जुड़वां बच्चों शाहरान और इकरा को जन्म दिया। संजय दत्त भी उस वक्त 51 साल के थे।

प्रकाश राज (50 साल)

प्रकाश राज (50 साल)

फेमस साउथ इंडियन एक्टर प्रकाश राज ने 2010 में कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से दूसरी शादी की थी। 2016 में प्रकाश 50 की उम्र में बेटे वेदांत के पिता बने थे। ये प्रकाश राज का चौथी संतान है। प्रकाश राज को पहली शादी ललिता कुमारी से तीन बच्चे हैं। हालांकि पहली पत्नी से हुए बेटे की मौत हो चुकी है।

राजेश खट्टर (52 साल)

राजेश खट्टर (52 साल)

शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम के दूसरे पति और ईशान खट्टर के पिता राजेश खट्टर 2019 में राजेश खट्टर 52 साल की उम्र में अपनी सेकंड वाइफ वंदना सजनानी से हुए बेटे के पिता बने। हालांकि, यह बच्चा उन्हें आईवीएफ तकनीक से हुआ था।

आमिर खान (48 साल )

आमिर खान (48 साल )

आमिर खान 2011 में सरोगेसी के जरिए तीसरी बार पापा बने। उस वक्त आमिर की उम्र 48 साल थी। सरोगेसी के जरिए आमिर-किरण के बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ। आमिर खान ने दो शादियां की थीं। पहली शादी रीना दत्ता से हुई जिसके बाद बेटे जुनैद और बेटी इरा का जन्म हुआ था।

शाहरुख खान (48 साल )

शाहरुख खान (48 साल )

शाहरुख-गौरी के घर 2013 में तीसरे बच्चे अबराम का जन्म हुआ था। तब शाहरुख 48 साल के हो चुके थे। अबराम के लिए शाहरुख खान ने सेरोगेसी का सहारा लिया था। शाहरुख ने 1991 में गौरी छिब्बर से शादी की। इसके बाद दोनों 1997 में बेटे आर्यन के माता-पिता बने। वहीं, 2000 में गौरी ने बेटी सुहाना को जन्म दिया था।

सैफ अली (50 साल)

सैफ अली (50 साल)

सैफ अली खान 50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने। उनकी दूसरी पत्नी करीना कपूर खान 39 साल की उम्र में दोबारा प्रेग्नेंट हुई थीं। करीना ने 2016 में तैमूर को 21 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बेटे जहाँगीर को जन्म दिया था। सैफ अली खान की पहली शादी 1991 में 13 साल बड़ी अमृता सिंह से हुई थी। अमृता से सैफ के दो बच्चे बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम हुए। इसके बाद 2004 में अमृता से उनका तलाक हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+