गोवा में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने पर देना पड़ेगा भारी जुर्माना
नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने साफ किया है कि अब सार्वजनिक तौर पर गोवा में शराब पीना भारी पड़ सकता है। उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने की वजह से देना पड़ेगा भारी जुर्माना। गोवा में सरकार का यह फैसला अगले महीने अगस्त से लागू है। इस बाबत सरकार जल्द ही एक सर्कुलर भी जारी करेगी, जिसके बाद सार्जवनिक जगहों पर शराब पीने पर पाबंदी लग जाएगी।

पर्रिकर ने कहा कि अगस्त महीने से कोई सार्वजनिक जगह पर शराब पीते हुए देखा गया तो उसे भारी जुर्माना देना होगा। हम जल्द ही इस बाबत अधिसूचना जारी करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अगर कोई गंदगी करता हुए पाया गया तो उसे 2500 रुपए का जुर्माना देना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने शराब बीयर की खाली बोतलें फेंकने वालों को साफ चेतावनी दी है और कहा है कि मैंने रिवर फ्रंट इलाके में छात्रों को ऐसा करते हुए देखा था और उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया था।
गौरतलब है कि मनोहर पर्रिकर पिछले वर्ष गोवा में हुए चुनाव के बाद एक बार फिर से गोवा के मुख्यमंत्री बन गए थे। इससे पहले वह गोवा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री बने थे, लेकिन गोवा में बदले राजनीतिक माहौल की वजह से एक बार फिर से वह गोवा चले गए थे।












Click it and Unblock the Notifications