राहुल जी कान खोलकर सुन लो, मोदी जी के कुर्ते पर एक भी दाग नहीं: अमित शाह

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दमन एवं दीव में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस पर एक बार फिर जमकर हमला बोला है। सिलवासा में बीजेपी कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि वर्षों तक देश में कांग्रेस की सरकारें चली लेकिन उन्होंने देश के गरीबों के स्वास्थ्य की कभी चिंता नहीं की, मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य की सुरक्षा दी है।

हमारे लिए पहले भारत माता, चुनाव जीतना बादमें: शाह

शाह ने कहा, 'केंद्र सरकार ने पांच साल में 129 योजनाएं शुरू कीं। मैं 129 योजनाओं का हिसाब किताब लेकर दमन दीव की जनता के बीच आया हूं। पीएम मोदी अभी भी देश के गरीब, दलित और पिछड़ों के लिए काम कर रहे हैं।'

राफेल के आरोपों पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि देश में एक के बाद एक घोटाला करने वाली कांग्रेस पार्टी आज हम पर आरोप लगा रही है लेकिन देश की जनता सब जानती है वो कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है। शाह ने कहा कि राफेल सौदे में चवन्नी तक का घोटाला नहीं है, कांग्रेस पार्टी झूठे आरोप लगा रही है। और कल देश की रक्षा मंत्री ने देश की संसद में कांग्रेस के सभी आरोपों को झूठा भी साबित कर दिया है।

शाह ने कहा कि हमारे लिए भारत माता की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है, उसके बाद हमारे लिए चुनाव जीतना आता है। कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, '12 लाख करोड़ के घोटाले कांग्रेस पार्टी ने किए और वो कांग्रेस आज मोदी जी पर आरोप लगा रही ह। कान खोलकर सुन लो राहुल जी आपके परिवार का तो घोटालों का इतिहास रहा है. मोदी जी के कुर्ते पर एक भी दाग नहीं है और देश की जनता को उनपर विश्वास है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+