भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल! दादरी, ऊंचाहार प्रोजेक्ट पर 100% लोड, NTPC ने कहा- कोई कमी नहीं
नई दिल्ली, 29 अप्रैल। भीषण गर्मी के बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बिजली की भारी कटौती की जा रही है। झुलसाने वाली गर्मी के बीच विद्युत उत्पादन इकाईयों पर दबाव बढ़ गया है। वहीं एनटीपीसी ने कहा है कि बिजली उत्पादन के लिए किसी भी प्रकार की कोई कमी हैं। दादरी की सभी 6 यूनिट और ऊंचाहार की 5 इकाईयां पूरी क्षमता से कार्य कर रही हैं।
Recommended Video

इससे पहले दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा था कि एनटीपीसी के पास सिर्फ एक दिन का कोयला शेष है। बिजली संकट गहराने की आशंका है। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री ने स्थिति का पताल लगाने के लिए एक इमर्जेंसी मीटिंग भी की थी। दिल्ली सरकार की ओर से राज्य को बिजली आवंटित कर रहे ऊर्जा संयंत्रों को कोयले की उचित मात्रा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र को पत्र भी लिखा गया था।
दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि पूरे देश में कोयले की कमी है। हमारे पास बिजली का कोई बैकअप नहीं है। अभी एक दिन का कोयला शेष है जबकि नियमतः 21 दिन का कोयला होना चाहिए। उन्होंने अपने पत्र में केंद्र सरकार बिजली उत्पादन की स्थिति ठीक करने का आग्रह किया था।
वहीं अब एनटीपीसी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि उसके पास कोयले का पूरा स्टॉक है। दादरी और ऊंचाहार के सभी यूनिट पूरी क्षमता के साथ विद्युत उत्पादन कर रहे हैं। एनटीपीसी की ओर कहा गया है कि दादरी की सभी 6 इकाइयाँ और ऊंचाहार की 5 इकाइयाँ पूरी क्षमता से चल रही हैं और नियमित कोयला आपूर्ति प्राप्त कर रही हैं। वर्तमान स्टॉक क्रमशः 140000 मीट्रिक टन और 95,000 मीट्रिक टन है और कोयले की आपूर्ति आयात करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications