BAD NEWS: 1 जुलाई से रेलवे की कोई नई स्कीम नहीं होगी शुरू, तत्काल टिकट में भी रिफंड नहीं
नयी दिल्ली। मीडिया में इन दिनों रेलवे के नए नियमो और नए बदलावों को लेकर कई खबरें आ रही थी। खबरों की माने तो 1 जुलाई से रेलवे कई नई स्कीम शुरू करने जा रहा था, लेकिन अब रेलवे ने साफ कर दिया है कि 1 जुलाई से कोई परिवर्तन नहीं होने जा रहा है। खुशखबरी! अब टिकट बुकिंग काउंटर से मिलेगा प्रीमियम तत्काल टिकट

रेलवे ने बकायदा एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि जो खबरे मीडिया में चल रही थी वो मात्र एक कन्फ्यूजन है। रेलवे ने अपने प्रेस रिलीज में कहा है कि कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह खबर चल रही है कि 1 जुलाई से रेलवे कई परिवर्तन करने जा रहा है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। 1 जुलाई से रेलवे के किसी भी नियम में कोई बदलाव नहीं हो रहे हैं। रेल मंत्रालय ने 10 प्वाइंट्स पर सफाई देते हुए कहा है कि किसी मामले में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। अब फेसबुक के जरिए रेलवे करेगी आपकी शिकायतों का निपटारा
नहीं होंगे बदलाव
- ऑनलाइन और काउंटर्स के जरिए वेटिंग टिकट बेचना जारी रखेगा।
- सुविधा ट्रेन्स की फैसिलिटी भी जारी रहेगी।
- शताब्दी व राजधानी जैसी ट्रेनों ने पेपर टिकट्स को खत्म करने की कोई योजना नहीं है।
- तत्काल टिकट की बुकिंग संबंधी समय में भी कोई बदलाव नहीं है।
- रेलवे ने यह भी कहा है कि कोच या ट्रेन बुक करने से जुड़ी कोई नई योजना या शुल्क नहीं शुरू किया गया है।
अब घर बैठे करें ट्रेन के लिए बेडरोल की बुकिंग, जानें कैसे?
- तत्काल टिकट के रिफंड से जुड़े नियमों में भी कोई बदलाव नहीं है ।
- रेलवे ने कहा है कि वह पहले से ही अपने हेल्प लाइन नंबर 139 पर डेस्टिनेशनल एलर्ट सुविधा चला रही है।
- रेलवे ने कहा है कि वह अक्टूबर, 2016 में नई समय सारिणी जारी करेगा।
- राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में अबी भी पेपर टिकट जारी रहेगा।
- तत्काल टिकट बुकिंग के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। एसी बोगी के तत्काल टिकट 10 बजे और स्लीपर के लिए 11 बजे से तत्काल टिकट की बुकिंग होगी।












Click it and Unblock the Notifications