OMG आज भी जिंदा है भारत में 53,063 रावण
नई दिल्ली। चौंक गये ना आप...लेकिन यह बात सही है, दशहरे में तो हम एक रावण मारते हैं लेकिन हमारे देश में आज भी 53,063 रावण जिंदा है, क्योंकि हमारे देश में 53,063 लोग ऐसे हैं जिनके नाम रावण हैं। यह आंकड़ा केन्द्रीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से प्राप्त हुआ है।
यही नहीं हमारे देश में 23,182 ऐसी हैं जिनके नाम मंदोदरी ( मंदोदरी रावण की पत्नी का नाम था) है।केन्द्रीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट यह भी बताती है कि देश में ऐसे लोग भी हैं जिनके नाम कुंभकर्ण, मेघनाद, विभीषण भी हैं। लोगों के नाम दशानन भी है।
अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब लोगों के नाम इस तरह से है तो अगर लोग हमारे देश में रावण को पूजते हैं तो किसी को अचरज नहीं होना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications