दिल्ली में सुरक्षित नहीं अधिकारी भी, लोकसभा के तीन ऑफिसर्स के घर हुए दिन-दहाड़े
नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में लोकसभा के तीन अधिकारियों के घर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लोकसभा के तीन अधिकारियों के घर चोरों ने ताले तोड़कर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इन लोकसभा अधिकारियों के नाम डॉ. वंदना, राजीव प्रसाद और संजीव भगत बताए जा रहे हैं।

पीड़ित दो अधिकारी लोकसभा में कार्यकारी अधिकारी हैं तो वहीं एक लोकसभा में के असिस्टेंट सिक्योरिटी अफसर हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरी के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में सुरक्षा गार्डों से पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक, चोरी की घटना गुरुवार को हुई थी। उस वक्त इन फ्लैट्स में कोई मौजूद नहीं था। जिन फ्लैट्स में चोरी हुई वो सभी चौथी मंजिल पर हैं। चोरी में सारा घर का कीमती सामान गायब है।
आवासीय परिसर के पदाधिकारियों के अनुसार, चोरी करने से पहले चोरों ने पहले इलाके की रेकी की और फिर चोरी की घटना को इंजाम दिया। फ्लैट 401, 402 और 403 में कोई मौजूद नहीं है, वहीं चोरी की गई।
इन फ्लैट्स में कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा था। इन आवासीय परिसर के फ्लैट्स का उद्घाटन साल 2015 में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने किया था। इसमें सरकारी अधिकारियों और कर्मियों के 184 फ्लैट हैं।
यह भी पढ़ें- Good News: अब वेटिंग ई-टिकट वाले भी कर सकेंगे ट्रेन में सफर, SC का आदेश












Click it and Unblock the Notifications