राजधानी एक्सप्रेस में चोरी, 7 लाख की ज्वैलरी और नकद ले उड़े चोर
नई दिल्ली। राजधानी एक्सप्रेस जैसी हाईक्लास ट्रेनों में भी यात्री सुरक्षित नहीं है। हाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए है, जहां राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। ताजा मामला नई दिल्ली से बिलासपुर आ रही राजधानी एक्सप्रेस का है, जहां दो महिलाओं के हैंडबैंग से देर रात लाखों की चोरी को अंजाम दिया है।

रायपुर की रहने वाली रुचि ने पुलिस को बताया कि इटारसी से नागपुर के मध्य उनके हैंडबैग से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 7 लाख की जेवर और 80 हजार रुपए नकद चुरा लिए। वहीं दूसरी महिला कुसुम सोमानी के हैंड बैग में 10 हजार रुपये और करीब 80 हजार रुपए की ज्वैलरी निकाल ली। दोनों ही वारदात एसी के ए-2 बोगी में हुई। जीआरपी रायपुर के प्रभारी आर बोर्झा ने महिलाओं के शक के आधार पर पुलिस ने एसी बोगी के वेंडर अभिलाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की पूछताछ में अभिलाष ने बताया कि उसने नागपुर पहुंचने पर एक बैग अपने भाई को दे दिया। पुलिस अब उस से पूछताछ कर छानबीन कर रही है। वेंडर अभिलाष एक्सप्रेस फूड सर्विस के लिए काम करता हैये कंपनी राजधानी एक्सप्रेस में कैटरिंग का काम देखती है।












Click it and Unblock the Notifications