महेंद्र सिंह धोनी ने किराए पर दिया था घर, चोरी हो गया किराएदार का एलसीडी

नई दिल्ली। मंगलवार को नोएडा के सेक्टर 4 में एक घर से एलसीड टीवी चोरी हो गया। पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज कर ली है। बता दें कि जिस घर से चोरी हुई है वो क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर है जिसे विक्रम सिंह नाम के शख्स ने किराए पर लिया हुआ है और उसका रिनोवेशन करा रहा है। पुलिस के अनुसार इस चोरी की खबर रविवार को लगी जब अचानक घर के केयरटेकर को दिखा कि घर से एलसीडी टीवी गायब है।

Theft at House in noida which is rented out by MS Dhoni

सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर प्रशांत कपिल ने बताया कि घर में तीन एलसीटी टीवी पैक थे लेकिन संडे को उनमें से एक गायब हो गया। विक्रम सिंह ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर लिख ली है। हालांकि क्योंकि घर किराए पर दिया गया था तो इसका धोनी से कोई लेना देना नहीं है।

यह भी पढ़ें- Video: महिला बोली- छोटी ड्रेस पहनती हो तुम्हारा रेप होना चाहिए तो लड़कियों ने बजा दी बैंड

गौरतलब है कि विक्रम सिंह ने पुलिस को जानकारी दी है कि चोरी के दिन से ही उनका नौकर घर से गायब है। पुलिस उसे ढूंढ रही है और उसके मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्योंकि घर में रेनोवेशन का काम चल रहा था तो माना जा रहा है कि काम करने वाले ही किसी शख्स ने चोरी को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें- जानिए यूपी की गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+