नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मिस्ट्री गर्ल का हुआ खुलासा, इटली से ताल्लुक रखती हैं ये मोहतरमा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों रोम में किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ घूम रहे हैं, जो उनके रोम-रोम में समा गई है। नवाज ने बुधवार को अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स से एक लड़की के साथ फोटो पोस्ट की थी, जिसके बाद से चारों तरफ उन्हीं की चर्चाएं होने लगी थीं।

Nawazuddin Siddiqui, Valentina Corti

नई दिल्ली। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों रोम में किसी 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ घूम रहे हैं, जो उनके रोम-रोम में समा गई है। नवाज ने बुधवार को अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स से एक लड़की के साथ फोटो पोस्ट की थी, जिसके बाद से चारों तरफ उन्हीं की चर्चाएं होने लगी थीं। इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में हर कोई उत्सुक था कि आखिर ये लड़की है कौन? तो भई इसका खुलासा हो गया है। नवाज की मिस्ट्री गर्ल से पर्दा उठ गया है।

तो ये हैं नवाज की मिस्ट्री गर्ल!

तो ये हैं नवाज की मिस्ट्री गर्ल!

नवाज के साथ फोटो में मुस्कुराते हुए पोज करती हुई ये लड़की और कोई नहीं बल्कि एक एक्ट्रेस हैं। ये इटैलियन एक्ट्रेस वैलेंटीना कॉर्टी हैं जो जल्द ही नवाज के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन दिग्गज एक्ट्रेस तनिष्ठा चटर्जी करेंगी। तनिष्ठा निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं और अपनी पहली फिल्म के लिए उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इटैलियन एक्ट्रेस वैलेंटीना कॉर्टी को साइन किया है।

नवाज के 'रोम-रोम' में समाईं वैलेंटीना

नवाज के 'रोम-रोम' में समाईं वैलेंटीना

इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल इटली के रोम में चल रही है। इसीलिए अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वैलेंटीना के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'ये लड़की मेरे रोम-रोम में है।' इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगने लगे थे। हर कोई जानना चाहता था कि नवाज के इस पोस्ट का क्या मतलब है और आखिर ये लड़की कौन है!

बुलंदी पर नवाजुद्दीन के सितारे

बुलंदी पर नवाजुद्दीन के सितारे

बात नवाज की करें तो उनके सितारे अभी बुलंदी पर हैं। नेटफ्लिक्स पर आई नवाज की फिल्म 'सेक्रेड गेम्स' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। नेशनल और इंटरनेशनल मीडिया में क्रिटिक्स ने सीरीज की जमकर तारीफ की है। वहीं फैंस ने भी 'सेक्रेड गेम्स' को पूरे नंबर दिए हैं। लोगों का कहना है कि ये शो भारतीय टेलीविजन का नया अध्याय शुरू करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+