दारू पड़ी भारी क्योंकि ऑफ एयर होने जा रहा है 'कपिल' का शो?

सुनील ग्रोवर ने अपने नए शो का अनाउंसमेंट कर दिया है। उन्होंने शो का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

मुंबई। सोनी टीवी के मशहूर शो ' द कपिल शर्मा' के चाहनेवालों के लिए अच्छी खबर नहीं है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि अब ये शो बंद भी हो सकता है।

चैनल वालों को भी खासी परेशानी

चैनल वालों को भी खासी परेशानी

वजह है कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा, जिसके कारण सुनील ग्रोवर, किकू शारदा , अली असगर और चंदन प्रभाकर ने कपिल का साथ छोड़ दिया है और इस वजह से चैनल वालों को भी खासी परेशानी हो रही है।

सोनी टीवी

सोनी टीवी

जिसके कारण खबरें आ रही हैं कि कपिल का कॉमेडी शो ऑफ एयर हो सकता है क्योंकि चैनल इनमें से किसी भी कलाकार का रिप्लेसमेंट नहीं चाहता है।

नए शो का अनाउंसमेंट

नए शो का अनाउंसमेंट

कपिल और सुनील के बीच की खाई का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि सुनील ग्रोवर ने अपने नए शो का अनाउंसमेंट कर दिया है। उन्होंने शो का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनके इस शो में कपिल शर्मा के सपोर्टर कीकू शारदा भी उनके साथ हैं।

खास बातें

खास बातें

  • सुनील के शेयर किए गए पोस्टर में सुनील ग्रोवर अपने डॉ. मशहूर गुलाटी के रूप रंग में और कीकू शारदा बंपर नर्स के रोल में नजर आ रहे हैं।
  • सुनील के नए शो का नाम 'डॉ. मशहूर गुलाटी कॉमेडी क्लिनिक' है।

तालकटोरा स्टेडियम

तालकटोरा स्टेडियम

  • पोस्टर में सुनील ने यह भी इंगित किया है कि उनके साथ कीकू शारदा और दूसरे आर्टिस्ट भी शो में नजर आएंगे।
  • इस शो का लाइव टेलिकास्ट 1 अप्रैल 2017 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा।

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की फ्लाइट में लड़ाई

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की फ्लाइट में लड़ाई

गौरतलब है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की फ्लाइट में लड़ाई हुई थी, जिस दौरान कपिल ने सुनील को काफी भला-बुरा कहा था और उन्होंने सुनील का कॉ़लर तक पकड़ लिया था। कहा जा रहा है कि जिस वक्त कपिल ने सुनील से मारपीट की थी, उस वक्त कपिल बहुत ज्यादा नशे में थे, उन्होंने इतनी शराब पी रखी थी कि उनसे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+