कपिल शर्मा की माफी पर सुनील ग्रोवर ने कहा, 'अपने आप को खुदा ना समझें'

सुनील ग्रोवर ने ट्विटर पर लिखा है कि कपिल आप, अपने आप को भगवान न समझें, आप जितना प्यार जानवरों से करते हैं उतना इंसानों से भी कर लीजिए तो बेहतर होगा।

मुंबई। सोनी टीवी के मशहूर कॉमेडी कार्यक्रम ' द कपिल शर्मा शो' के बारे में पिछले तीन दिनों से मीडिया में काफी कुछ लिखा जा रहा है।

वजह है शो के होस्ट कपिल शर्मा और मशहूर किरदार डॉ गुलाटी का रोल प्ले करने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का झगड़ा।

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की फ्लाइट में लड़ाई हुई

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की फ्लाइट में लड़ाई हुई

कहा गया कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की फ्लाइट में लड़ाई हुई थी, जिस दौरान कपिल ने सुनील को काफी भला-बुरा कहा था और उन्होंने सुनील का कॉ़लर तक पकड़ लिया था। कहा जा रहा है कि जिस वक्त कपिल ने सुनील से मारपीट की थी, उस वक्त कपिल बहुत ज्यादा नशे में थे, उन्होंने इतनी शराब पी रखी थी कि उनसे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था।

 चंदन प्रभाकऱ

चंदन प्रभाकऱ

कपिल ने केवल सुनील से ही झगड़ा नहीं किया बल्कि उन्होंने शो में चाय वाले का किरदार प्ले करने वाले कलाकार चंदन प्रभाकर से भी झगड़ा किया और उसे भी काफी अपशब्द कहे। मालूम हो चंदन प्रभाकर, कपिल के बचपन के साथी हैं। खबर है कि सुनील और चंदन दोनों ने शूटिंग करने से इंकार कर दिया है।

सुनील और मेर झगड़ा फैमिली मैटर

सुनील और मेर झगड़ा फैमिली मैटर

हालांकि जब मीडिया में इस खबर पर बवाल मचा तो कपिल ने अपनी छवि को बचाने के लिए सोमवार सुबह अपने फेसबुक पेज पर एक बयान जारी किया, जिसमें कपिल ने सुनील के साथ हुए अपने झगड़े की बात को अपना पारिवारिक मामला बताते हुए कहा, 'लोग हमारे झगड़े पर मजे न लें। हम इस झगड़े का हल निकाल लेंगे।'

कपिल ने मांगी माफी

कपिल ने मांगी माफी

लेकिन जब सोमवार की देर रात बवाल नहीं पटा तब कपिल को लगा कि बिना माफी मांगे यह डैमेज कंट्रोल नहीं होने वाला तो उन्होंने सोशल साइट ट्विटर के जरिये सुनील ग्रोवर से माफी मांगी। उन्होंने ट्वीट किया कि सुनील पाजी अगर अनजाने में मैंने आपको हर्ट किया हो तो मुझे माफ कर दें। आप यह अच्छी तरह जानते हैं कि मैं आपसे कितना प्यार करता हूं। मैं भी बहुत अपसेट हूं। प्यार और रिगार्डस ऑलवेज।'

सुनील ने अपना दर्द ट्विटर कुछ यूं बयां किया

जिसके बाद सुनील ग्रोवर ने भी ट्विटर पर अपना पक्ष रखा, उन्होंने लिखा कि कपिल आप, अपने आप को भगवान न समझें, आप जितना प्यार जानवरों से करते हैं, उतना इंसानों से भी कर लीजिए तो बेहतर होगा। हो सकता है कोई आप की तरह प्रतिभावान न हो, आप की तरह कामयाब न हो, पर आप को सबका सम्मान करना चाहिए।

 'शो से बाहर फेंक देंगे'

'शो से बाहर फेंक देंगे'

सुनील ने अपने पोस्ट में लिखा है कि गालियां देते वक्त आप को ध्यान रखना चाहिए था कि आस-पास महिलाएं भी थीं जिनका दोष सिर्फ इतना था कि वो हमारे साथ सफर कर रहीं थीं, आप का धन्यवाद कि आप ने मुझे समझा दिया कि ये शो आप का है और आप किसी को भी शो से बाहर फेंक सकते हैं कभी भी, मालूम हो कि ऐसा कहा जा रहा है कि जब नशे में कपिल, सुनील को गालियां दे रहे थे तो उन्होंने धमकी दी थी कि वो उन्हें शो से बाहर फेंक देंगे।

इस वजह से सुनील और कपिल का हुआ झगड़ा

इस वजह से सुनील और कपिल का हुआ झगड़ा

मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया से लौटने के दौरान कपिल शर्मा फ्लाइट में अपना आपा खो बैठे और उन्होंने सुनील ग्रोवर के साथ गाली गलौच करते हुए उन पर हाथ भी उठाया था, घटना तब हुई जब सुनील कपिल की सीट पर बैठ गए थे, कपिल उनके पास पहुंचे और उनके साथ गाली गलौच करने लगे।

कपिल ने सुनील को कहा 'नौकर'

कपिल ने सुनील को कहा 'नौकर'

शो से जुड़े के सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबरें आई थीं कि कपिल नशे में सुनील को कहने लगे, "तू मेरा नौकर है, तेरा शो फ्लॉप था, कपिल के कलर्स पर प्रसारित होनों वाले पिछले शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में वह गुत्थी के किरदार से चर्चित हुए थे, सुनील ने बीच में वह शो छोड़ दिया था और स्टार प्लस पर अपना अलग शो लेकर आए थे लेकिन वो शो फ्लॉप हो गया था और उसके बाद वो वापस कॉमेडी नाइट्स में आ गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+