Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

The Kapil Sharma Show: राम बनने के लिए अरुण ने छोड़ी थी बुरी लत तो टीवी की सीता ने बनाई थी बोल्ड फिल्मों से दूरी

नई दिल्ली। सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' में इस शनिवार को टीवी के ऐतिहासिक धारावाहिक 'रामायण' के कलाकार मेहमान बनकर आने वाले है, शो के प्रोमो ने एक बार फिर से शो के प्रति उत्सुकता पैदा कर दी है, लोग बड़ी ही बेताबी के साथ शो के आने का इंतजार कर रहे हैं, वैसे ये उत्सुकता होना लाजिमी भी है क्योंकि टीवी की दुनिया में रामानंद सागर का 'रामायण 'केवल एक धारावाहिक ही नहीं बल्कि एक आईकॉन है, जिसके जैसा कोई दूसरा धार्मिक धारवाहिक लोकप्रिय नहीं हुआ।

कपिल के शो में पहुंचें राम-सीता और लक्ष्मण

कपिल के शो में पहुंचें राम-सीता और लक्ष्मण

'कपिल शर्मा के शो' में रामायण के कलाकार राम-लक्ष्मण और सीता यानी कि अरुण गोविल, दीपिका चिलखिया और सुनील लहरी पूरे 33 साल बाद एक साथ नजर आएंगे, जो कि कपिल शर्मा के मजेदार सवालों के साथ-साथ रामायण धारावाहिक के जमाने को याद करते हुए अपनी-अपनी फैमिली के बारे में भी लोगों को बताएंगे।

अरुण गोविल ने छोड़ी थी सिगरेट

अरुण गोविल ने छोड़ी थी सिगरेट

आपको बता दें कि धारावाहिक में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने इस शो से पहले 'इतनी सी बात' 'श्रद्धांजलि' 'जियो तो ऐसे जियो' 'सावन को आने दो' जैसी बहुचर्चित फिल्मों में काम किया था लेकिन जब वो रामायण में राम बने तो वो राम के ही होकर रह गए, कहा जाता है इस किरदार को प्ले करने के लिए अरुण गोविल ने अपनी बुरी लत यानी कि सिगरेट पीना छोड़ दिया था क्योंकि राम में कोई ऐब नहीं था।

अरुण गोविली की शादी श्रीलेखा से हुई...

अरुण गोविली की शादी श्रीलेखा से हुई...

आज अरुण गोविल बड़े और छोटे दोनों ही पर्दे से दूर हैं लेकिन कपिल के शो मे उन्होंने खुलासा किया है कि वो इन दिनों क्या कर रहे हैं, हालांकि उनकी इस बात को जानने के लिए आपको 7 मार्च का शो देखना होगा, जहां तक निजी जिंदगी का सवाल है तो आपको बता दें कि अरुण गोविल की शादी श्रीलेखा से हुई थी, उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है, बेटे अमल गोविल की भी शादी हो चुकी है और बेटी सोनिका गोविल पढ़ाई पूरी करके जॉब कर रही हैं।

दो बेटियों की मां हैं टीवी की सीता

दो बेटियों की मां हैं टीवी की सीता

तो वहीं सीता यानी दीपिका चिलखिया की शादी हेमंत टोपीवाला से हुई है और उनकी दो बेटियां हैं, एक बेटी का नाम निधी और दूसरी का जूही है, हेमंत टोपीवाला की एक कॉस्मैटिक कंपनी है, दीपिका अपने पति की कंपनी की रिसर्च और मार्केटिंग टीम की हेड हैं, उनके पति की कंपनी श्रृंगार बिंदी और टिप्स एंड टोज नेलपॉलिश बनाती है।

कभी 'सी' ग्रेड फिल्मों में काम किया था दीपिका ने

कभी 'सी' ग्रेड फिल्मों में काम किया था दीपिका ने

मालूम हो कि दीपिका ने एक्टर राज किरण के साथ फ़िल्म 'सन मेरी लैला (1983)' में अभिनय करके फ़िल्मी दुनिया में पदार्पण किया था, उन्होंने रुपये दस करोड़ (1991), घर का चिराग (1989) और खुदाई (1994) में संजय के साथ अभिनय किया। उन्होंने एक मलयाली फ़िल्म इतिले इनियम् वरु (1986) में मामूट्टी के साथ काम किया था, इसके अतिरिक्त उन्होंने कन्नड़, तमिल और बंगाली फिल्मों में भी रोल किए थे।

दीपिका वडोदरा से लोकसभा चुनाव भी जीत चुकी हैं

दीपिका वडोदरा से लोकसभा चुनाव भी जीत चुकी हैं

फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमाने के चलते दीपिका ने फिल्म में बोल्ड सीन करने में भी कोई संकोच नहीं किया था, हालांकि 'रामायण' सीरयल में सीता का किरदार अदा करने के बाद दीपिका ने ऐसे दृश्यों को करने से मना कर दिया था, यहां तक कि दीपिका ने बीजेपी के टिकट पर 1991 में वडोदरा से लोकसभा चुनाव भी जीता था लेकिन कुछ ही सालों बाद उनका राजनीति से मोहभंग हो गया।

लक्ष्मण के रोल ने सुनील लहरी की दी नई पहचान

लक्ष्मण के रोल ने सुनील लहरी की दी नई पहचान

अब बात रामायण में भगवान लक्ष्मण का रोल निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी की, जिन्होंने रामायण में अपने किरदार को इतनी बखूबी से निभाया था कि उनमें दर्शक भगवान लक्ष्मण की ही छवि में देखने लगे थे। एक्टर सुनील लहरी ने रामायण के बाद कई टीवी सीरियल और फिल्मों में भी काम किया हालांकि उन्हें उतनी कामयाबी नहीं मिली जितनी सीरियल रामायण ने दिलाई थी।

सुनील ने अपने पिता की डेड बॉडी की थी दान

सुनील ने अपने पिता की डेड बॉडी की थी दान

सुनील लहरी साल 2012 में खूब चर्चित हुए थे क्योंकि सुनील ने अपने पिता डॉ. शिखर चंद्र लहरी की डेड बॉडी भोपाल के एक मेडिकल कॉलेज को डोनेट कर दी थी क्योंकि ये सुनील लहरी के पिता शिखर चंद्र लहरी की अंतिम ख्वाहिश थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+