बिग बॉस 14 का ग्रैंड फिनाले आज, फाइनलिस्ट्स की जीत को लेकर पूर्व प्रतिभागियों ने की भविष्यवाणी

चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के गैंड फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। शो के 5 प्रतिभागी निक्की तंबोली, राखी सावंत, रुबीना दिलैक, एली गोनी और राहुल वैद्य दर्शकों का दिल जीतकर शो के फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल रहे।

बॉलीवुड न्यूज। चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के गैंड फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। शो के 5 प्रतिभागी निक्की तंबोली, राखी सावंत, रुबीना दिलैक, एली गोनी और राहुल वैद्य दर्शकों का दिल जीतकर शो के फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। रविवार 21 फरवरी को प्रसारित होने वाले शो के आखिरी ऐपिसोड में इनमें से किसी एक को इसके 14वें सीजन का विजेता घोषित किया जाएगा। इस शो के पूर्व प्रतिभागियों से जब पूछा गया कि इस बार का विजेता कौन हो सकता है तो सब ने अपनी अलग-अलग राय रखी।

Recommended Video

    Bigg Boss 14 Finale: 'बिग बॉस 14' का ग्रैंड फिनाले आज, जानें शो की डिटेल | वनइंडिया हिंदी
    Bigg Boss

    शो के प्रतिभागी अभिनव शुक्ला ने कहा कि मुझे लगता है कि रुबीना इस बार जीतेंगी। उनको जनता ने बहुत सपोर्ट किया है, उनका फैन क्लब भी अच्छा है, जिसकी वजह से उन्हें अच्छे खासे वोट मिले होंगे। ट्विटर पर उनकी सबसे ट्रेंडिंग महिला बनना जनता की उनके प्रति भावना को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि वह एकमात्र ऐसी प्रतिभागी हैं जो पहले दिन से ही बिग बॉस के घर के अंदर हैं और उन्होंने कभी भी शो नहीं छोड़ा और न ही उन्हें कभी बेदखल किया गया।

    ऐजाज खान: बिग बॉस सीजन 14 के प्रतिभागी ऐजाज खान ने कहा कि, मैं चाहता हूं कि एली और राहुल में से कोई एक जीते।

    निशांत सिंह मलखानी: निशांत भी बिग बॉस के इसी सीजन के प्रतिभागी रहे हैं, उन्होंने कहा कि मैंने रुबीना पर शर्त लगाई है।

    जान कुमार सानू: गायक कुमार सानू के बेटे और शो के प्रतिभागी रहे जान कुमार सानू ने प्रतिभागियों की जीत को लेकर कहा कि पिछले हफ्ते शो में अभिनव के साथ जो कुछ भी हुआ उससे किसी की जीत की भविष्यवाणी करना थोड़ा मुश्किल हो गया है। इसलिए मैंने अनुमान लगाने का काम छोड़ दिया है।लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मैं चाहता हूं कि निक्की या रुबीना में से कोई जीते।

    नैना सिंह: शो की प्रतिभागी रहीं नैना सिंह ने कहा कि इस बार शो की विजेता रुबीना रहने वाली हैं।

    राहुल महाजन: शो के प्रतिभागी रहे राहुल महाजन ने भी रुबीना की जीत को लेकर भविष्यवाणी की है।

    शार्दुल पंडित: बिग बॉस सीजन 14 के प्रतिभागी रहे शार्दुल पंडित ने कहा कि, 'मैं अपने दिल और दिमाग के बीच फंस गया हूं। एली गोनी मेरा भाई है और मैं उसे जितना चाहता हूं। लेकिन रुबीना बिग बॉस के घर में मेरे समय बिताने के दौरान मेरे साथ काफी अच्छी रहीं। उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। मुझे नहीं पता कि क्या कहना चाहिए...बस में दोनों को ऑल द बेस्ट कहना चाहूंगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+