दो कमरे के घर में 2 युवाओं ने बनाई थी Flipkart, 11 साल में बन गई 1 लाख करोड़ की कंपनी
नई दिल्लीः मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट फ्लिपकार्ट का 71.06 फीसदी हिस्सा खरीदने जा रही है। बताया जा रहा है कि ये डील 1 लाख करोड़ रुपए (15 अरब डॉलर) में होगी। आज फ्लिपकार्ट की कीमत अरबों में हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इस कंपनी की शुरुआत 11 साल पहले एक दो रूम के घर से हुई थी। आज हम आपके लिए लाए हैं फ्लिपकार्ट के बारे में खास जानकारी-

साल 2007 में बनी थी फ्लिपकार्ट
साल 2007 में सचिन बंसल और बिन्नी बंसल नाम के दो युवाओं ने हैदराबाद में फ्लिपकार्ट की शुरुआत एक ऑनलाइन बुक स्टोर से की थी। खुद की कंपनी की शुरुआत करने से पहले ये दोनों युवा अमेजन में नौकरी करते थे।

सचिन और बिन्नी ने बनाई थी फ्लिपकार्ट
अमेजन में नौकरी के दौरान ही सचिन और बिन्नी ने खुद की कंपनी शुरुआत करने का सपना देखा और आज फ्लिपकार्ट को दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में गिना जाता है। कंपनी का पहला ऑफिस हैदराबाद में था। साल 2009 में दिल्ली और मुंबई में कंपनी ने अपने ऑफिस बनाए। साल 2011 में फ्लिपकार्ट ने सिंगापुर में भी अपना ऑफिस बनाया। पिछले महीने ही बैंगलुरू में फ्लिपकार्ट का मुख्यालय 8.3 लाख वर्ग फुट के नए ऑफिस में शिफ्ट किया गया है।

2016 में बिन्नी बंसल बने थे फ्लिपकार्ट के सीईओ
पिछले नौ साल से सचिन फ्लिपकार्ट के सीईओ थे, साल 2016 में इस पद पर बिन्नी बंसल बैठ गए और सचिन फ्लिपकार्ट के कार्यकारी अध्यक्ष बन गए। पिछले साल, कल्याण कृष्णमूर्ति ने फ्लिपकार्ट के कार्यकारी सीईओ के रूप में पदभार संभाला। वहीं, फ्लिपकार्ट में अपने आपको काफी बढ़ाया है। बिन्नी बंसल के सीईओ बनने के बाद कई दूसरी कंपनियों को फ्लिपकार्ट का हिस्सा बनाया गया, जैसे- फैशन के पोर्टल मिंत्रा, जबोंग। वहीं पेमेंट के लिए फोन पे (PhonePe) और Ekart शामिल हैं।

दुनिया भर के इवेंस्टर करते हैं फ्लिपकार्ट पर भरोसा
बताया जाता है कि साल 2014 में मिंत्रा(Myntra) को लगभग 300 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था। फ्लिपकार्ट पर दुनिया भर के इवेंस्टर कितना भरोसा करते हैं इस बात का इंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जापान के सॉफ्टबैंक ने वर्तमान में फ्लिपकार्ट में 23-24 फीसदी की हिस्सेदारी है। इसके अलावा दूसरी कई विदेशी कंपनियां ने पर फ्लिपकार्ट में निवेश किया था।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications