The family Man 2 को लेकर उड़ रही अफवाहों पर भड़के मनोज बाजपेयी, बोले- रिलीज कैंसिल नहीं हुई

नई दिल्ली। वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के दूसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज का दूसरा पार्ट पहले 12 फरवरी को रिलीज होना था, लेकिन तांडव सीरीज को लेकर उठे विवाद के चलते इसकी रिलीज को टाल दिया गया। अब पिछले कई दिनों से ये अफवाह उड़ रही है कि फैमिल मैन 2 को रिलीज ही नहीं किया जाएगा। इस तरह की अफवाहों पर अब खुद मनोज वाजपेयी ने चुप्पी तोड़ी है। मनोज वाजपेयी इस तरह की खबरों को लेकर काफी भड़क गए हैं, जिनमें फैमिली मैन की रिलीज को कैंसिल बताया जा रहा है। मनोज बाजपेयी ने ट्वीट कर कहा है, कौन हैं वो सूत्र? बिना सच्चाई जाने बकवास आर्टिकल छापे जा रहे हैं। अगली बार एमेजॉन से या सीरीज के डायरेक्टर से बात कीजिएगा। ना कि इन सूत्रों से। शुक्रिया।

Manoj bajpayee

मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे थे ये दावे

आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी ने अपने ट्वीट में एक वेबसाइट के लिंक को भी अटैच किया है, जिसमें फैमिली मैन और पाताललोक सीरीज के दूसरे भाग को कैंसिल बताया गया है। पिछले कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में यही दावे किए जा रहे हैं कि 'तांडव' वेब सीरीज को लेकर हुए बवाल के बाद द फैमिली मैन 2 पर रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं पाताललोक के भी अगले सीजन पर रोक लग गई है। हालांकि मनोज बाजपेयी ने इस तरह की अफवाहों में जरा भी सच्चाई नहीं होने की बात कही है। मनोज बाजपेयी के अलावा राज और डीके ने भी इस तरह की अफवाहों की कड़ी निंदा की है।

2021 की गर्मियों में रिलीज होगी फैमिल मैन 2

बता दें कि मनोज बाजपेयी, सामंथा अक्किनेनी, प्रियमणि, शारिब हाशमी, सीमा बिस्वास, दर्शन कुमार, शरद केलकर, सनी हिंदुजा, श्रेया धनवंतरी, शहाब अली, वेदांत सिन्हा और महक ठाकुर की भूमिका वाली यह सीरीज पहले 12 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 2021 की गर्मियों तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+