रक्षा मंत्री पार्रिकर ने बताया क्यों पाक पर पहले परमाणु हमला नहीं करेगा भारत
जिस दिन से भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया, उस दिन से भारत को किसी की धमकी नहीं मिली है।
नई दिल्ली। देश के रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जिस दिन से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया, उस दिन से भारत को किसी की धमकी नहीं मिली है। परमाणु रणनीति पर अपनी राय रखते हुए मनोहर पार्रिकर ने कहा कि भारत कभी भी किसी पर गैरजिम्मेदारी से हथियार नहीं चलाता और ना चलाएगा।

एक जिम्मेदार देश है भारत
भारत का रुख साफ करते हुए पर्रिकर ने कहा कि सरकार की परमाणु नीति में कोई परिर्वतन नीति नहीं है। मनोहर पर्रिकर ने कहा कि वो निजी तौर पर मानते हैं कि भारत को परमाणु हथियारों के पहले इस्तेमाल नहीं करने संबंधी नीति से अपने को नहीं 'बांधना' चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत एक जिम्मेदार और संपन्न देश है। वो कभी भी किसी के खिलाफ पहले परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भारत को परमाणु हमले के पहले इस्तेमाल करने वाली नीति से नहीं बंधना चाहिए।
बताया अपनी निजी राय
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ये उनकी निजी राय है, इसका किसी को गलत मतलब नहीं निकालना चाहिए। पर्रिकर ने कहा कि देश में बहुत सारे लोग पहले परमाणु हथियार इस्तेमाल नहीं करने संबंधी नीति के बारे में कहते हैं लेकिन मुझे इस मामले में अपने आपको क्यों बांधना चाहिए है।
सरकार ने किया बयान से किनारा
उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग कह सकते हैं कि न्यूक्लियर डॉक्टरिन बदल गए हैं, लेकिन यह किसी सरकार की नीति में नहीं बदले हैं।
उन्होंने बिना पाकिस्तान का नाम लिए कहा कि भारत को पड़ोसी देशों से धमकियां मिलती रहती हैं कि अगर उन्हें डराया गया तो वे सामरिक परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेंगे, लेकिन जिस दिन से सर्जिकल स्ट्राइक हुई तब से कोई धमकी नहीं आई।
पर्रिकर के इस बयान से सरकार ने खुद को अलग करते रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ये बयान मनोहर पार्रिकर का निजी बयान है।
-
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications