कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के नाम एक और बड़ा कीर्तिमान, इस क्लास में पढ़ाया जाएगा उन पर आधारित चैप्टर

नई दिल्ली: मौजूदा वक्त में कपिल शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक कॉमेडी शो में बतौर कंटेस्टेंट अपने करियर की शुरुआत करने वाले कपिल शर्मा आज कॉमेडी किंग बन चुके हैं। उन्होंने The kapil sharma show के जरिए खूब सुर्खियां बटोरीं, हालांकि कोरोना महामारी और कुछ निजी वजहों के चलते इन दिनों उनका शो प्रसारित नहीं हो रहा, लेकिन उन्होंने एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया। जिसे जानकर उनके फैन्स भी काफी खुश हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

कपिल शर्मा ने ये गुड न्यूज अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जहां उनके फैन क्लब ने एक तस्वीर पोस्ट की। वो तस्वीर एक किताब की थी, जिसमें कपिल के बारे में लिखा है। फैन पेज के मुताबिक चौथी क्लास के GK बुक में कपिल शर्मा के नाम पर एक चैप्टर जुड़ा है। जिसका टाइटल The comedy king kapil sharma है। फैन पेज ने फोटो के साथ लिखा कि आप पर हमें गर्व है, जिस पर कपिल ने भी दिल वाला इमोजी बनाया।

जल्द शुरू होने वाला है शो

जल्द शुरू होने वाला है शो

फरवरी में पिता बनने के बाद कपिल ने छुट्टी ली थी। इसके अलावा इन दिनों कोरोना के चलते फिल्में नहीं रिलीज हो रहीं, ऐसे में शो को गेस्ट नहीं मिल रहे थे। जिस वजह से मेकर्स ने The kapil sharma show को ऑफ एयर कर दिया। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही शो फिर से शुरू हो सकता है, क्योंकि उसके मेकर्स को एक्टर और राइटर की जरूरत है। इसके लिए कपिल ने खुद विज्ञापन को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट पर कर रहे काम

नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट पर कर रहे काम

वहीं दूसरी ओर कपिल इन दिनों नेटफ्लिक्स के प्रोजक्ट पर काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो उठते-बैठते, खाते-पीते, सोते-जागते 'ऑस्पिशियस' बोलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं लेकिन बोल नहीं पा रहे हैं। इसके बाद वो शूट शुरू करते हैं लेकिन फिर भी उस शब्द का सही उपचारण नहीं कर पाते, जिस वजह से कैमरामैन मजाक उड़ाते हुए कहता है कि अरे आप हिंदी में ही बोल दीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+