PM को लोकतंत्र का मतलब समझाने के लिए थैंक यू सुप्रीम कोर्ट: राहुल गांधी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को बहाल करने के फैसले पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने खुशी जाहिर की है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर सुप्रीम कोर्ट को थैक्स कहा है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'धन्यवाद सुप्रीम कोर्ट, पीएम को लोकतंत्र के मायने समझाने के लिए।'

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा एवं केंद्र को आज बड़ा झटका दिया तथा विधानसभा सत्र को एक महीने पहले बुलाने के राज्यपाल के निर्णय को असंवैधानिक बताते हुए खारिज कर दिया और अरणाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की बहाली का आदेश दिया।












Click it and Unblock the Notifications