महाराष्ट्र: भिवंडी में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, इमारत का एक हिस्सा गिरने से फायरमैन घायल, बचाव कार्य जारी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में ठाणे के भिवंडी शहर में एक बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इमारत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है वहीं, आग लगने से बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया जिस वजह से फायर ब्रिगेड का एक कर्मचारी घायल हो गया।

Thane Fire broke out at a building in Bhiwandi 6 fire tenders at the spot

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक आग एक रंगाई करने वाली कंपनी में लगी है। बहुमंजिला इमारत होने के चलते दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मुश्किल हो रही है। फिलहाल इस हादसे में एक दमकलकर्मी के घायल होने की खबर है उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं, कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के घायल होने की खबर नहीं है।

बता दें कि देश में आग की घटनाओं में पिछले कुछ महीनों से बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले बुधवार को ही मुंबई के मलाबार हिल इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। बुधवार की शाम लगी आग के चलते इलाके में दहशत मच गई, मौके पर दमकल की गांड़ियां और पुलिसबल पहुंच कर राहत बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था।

इमारत में फंसे हुए 17-18 लोगों को बचाया गया। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। बुधवार को ही पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में भीषण आग लगने की खबर सामने आई थी। यह आग सिलिगुड़ी स्थित रबींद्र नगर मार्केट में लगी थी। आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण है कि इसने 7 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: स्किन ​ट्रीटमेंट के दौरान डॉक्टर ने मरीज को दे दी कैंसर की दवा, मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+