Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुनिया में कैसे फैला कोरोना वायरस? थाईलैंड की गुफाओं में मिला अहम सुराग

नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल चुका है। इस वायरस से अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। ये वायरस कहां से आया और कैसे फैला इस बात के ठोस सबूत आजतक नहीं मिल पाए हैं। वैज्ञानिक चमगादड़ों को इस वायरस की उत्पत्ति की वजह मानते हैं। जिस वजह से उन पर शोध किया जा रहा है। थाईलैंड में भी शोधकर्ताओं ने अब ग्रामीण इलाकों का रुख किया है और वहां पर चमगादड़ों को पकड़कर उनमें कोरोना वायरस की खोज कर रहे हैं।

Thailand

Recommended Video

    Coronavirus: China का दावा, Brazil से आए Chicken Wings में मिला Virus | वनइंडिया हिंदी

    रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण चीन के युन्नान में हार्सशू चमगादड़ों में कोरोना वायरस से मिलता-जुलता वायरस मिला था। थाईलैंड में भी हार्सशू चमगादड़ों की 19 प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन उन पर अब तक कोई शोध नहीं हुआ। जिस वजह से शोधकर्ता ने अब थाईलैंड के ग्रामीण इलाकों का रुख किया और वहां उन्होंने साई योख नेशनल पार्क में ट्रैकिंग की। इस दौरान उन्होंने तीन अलग-अलग गुफाओं में 200 चमगादड़ों को फंसाने के लिए जाल स्थापित किया। कुछ दिनों बाद वो अपने मकसद में कामयाब रहे।

    वैज्ञानिकों के मुताबिक उन्होंने चमगादड़ों के लार, खून और मल के नमूने लिए हैं। इसके अलावा अन्य बीमारियां फैलाने वाले जानवरों पर भी रिसर्च की गई। साथ ही उनके नमूने लिए गए। इस रिसर्च टीम का नेतृत्व सॉपोर्न वचारापल्सडे ने किया था, जो 20 साल से चमगादड़ों पर रिसर्च कर रहे हैं। उनका मानना है कि वे थाईलैंड के चमगादड़ों में वही वायरस पाएंगे जो COVID-19 का कारण बनता है। ऐसे में चमगादड़ ये वायरस लेकर दुनिया के किसी भी कोने में यात्रा कर सकते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+