पुलवामा के त्राल में आतंकियों ने नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधायक के घर पर ग्रेनेड फेंका
पुलवामा। शुक्रवार को आतंकियों ने नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधायक मोहम्मद अशरफ भट के घर पर ग्रेनेड से हमला किया। यह हमला भट के पुलवामा के त्राल स्थित घर पर हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक किसी के भी घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। सूत्रों के मुताबिक दोपहर करीब दो बजकर 50 मिनट पर यह ग्रेनेड उनके घर पर फेंका गया था। ग्रेनेड उनके घर के करीब स्थित दूसरे घर की छत पर गिरा और ब्लास्ट हो गया। लेकिन घर के लोग सुरक्षित है। ग्रेनेड की वजह से जो ब्लास्ट हुआ उसकी वजह से घर के आसपास रहने वाले लोगों में डर और दहशत का माहौल है।













Click it and Unblock the Notifications