जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा में सुरक्षाकर्मियों ने एनकाउंटर में मार गिराए 4 आतंकी
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भारतीय सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ दोपहर बाद शुरू हुई थी। एलओसी के साथ सटे जिला कुपवाडा के हलमतपोरा इलाके सेना ने आतंकियों को घेर लिया था जिसके बाद दोनों और से फायरिंग शुरु हो गई। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सेना को मंगलवार सुबह कुपवाड़ा के इस इलाके में 3-4 आतंकियों के छुपे होने के इनपुट मिले थे।

इसके बाद सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा इस इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। जब सुरक्षाकर्मी घरों की तलाशी ले रहे थे। तभी एक घर से फायरिंग शुरू हो गई। सेना भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस फायरिंग में सेना ने चार आंतकियों को मार गिराया।
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके का नाकाबंदी कर दी है। इस बीच घाटी में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। सेना का ऑपरेशन अभी जारी है। सुरक्षाबलों का इलाके में सर्च अभियान फिलहाल जारी है।












Click it and Unblock the Notifications