जम्मू कश्मीर के सोपोर में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, चार जवान घायल
बारामूला। जम्मू कश्मीर के बारामूला में स्थित सोपोर में आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में चार जवान घायल हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल इलाके को घेर लिया गया है और आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लॉन्च जारी है। इस हमले में एक नागरिक के घायल होने की भी खबरें हैं। घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

सोपोर के एसएसपी जावेद इकबाल की ओर से जानकारी दी गई है कि आतंकियों ने संग्रामा चौक पर सीआरपीएफ की पार्टी पर हमला किया। आपको बता दें कि यह हमला ऐसे समय हुआ है जब साउथ कश्मीर के पुलवामा में सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया है। इस सर्च ऑपरेशन में सेना ने 20 गांवों को घेरा हुआ है। सेना के अलावा सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के कमांडों ने रात से रविवार रात से इन गांवों में डेरा डाला हुआ है। ये भी पढ़ें-पुलवामा में सेना और सुरक्षाबलों ने घेरा है 20 गांवों को, क्या होता है सेना का खास सर्च ऑपरेशन कासो












Click it and Unblock the Notifications