श्रीनगर में आतंकियों का सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड से हमला
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में भारी मतदान से बौखलाएं आतंकियों ने सीआरपीएफ के बेस कैंप पर हमला किया है। आतंकियों ने श्रीनगर स्थित लाल चौक में सीआरपीएफ के बेस कैंप पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया है।

आतंकियों के ग्रेनेड से हमले में सात स्थानीय लोगों समेत एक सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया है। गौरतलब है कि अरनिया सेक्टर में पिछले दो दिनों से आतंकियों ने अपना आतंक मचा रखा था। दो दिन चले मैराथन अभियान में सेना सभी आतंकियों को मार गिराया था। वहीं अभियान में सेना के तीन जवान भी शहीद हुए थें। जबकि पांच आम नागरिकों की भी मौत हो गयी थी।
वहीं गुवाहाटी में चल रही डीआईजी और आईजीपी के कांफ्रेंस में बोलते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकी हमलों में पाकिस्तान का हाथ है । उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications