जम्मू-कश्मीर:शोपियां में आंतकियों ने सेना की गाड़ी पर किया हमला
श्रीनगर। जम्म-कश्मीर में आतंकियों की गतिविधि में फिर से तेजी आ गई है। एक बार फिर से आंतकियों ने सेना को निशाना बनाया है। जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक बार फिर से आंतकियों ने सेना की गाड़ी को निशाना बनाया। शोपियां के पोशवरी इलाके में आतंकियों ने गश्त पर निकली सेना के कैस्पर व्हीकल पर हमला कर दिया।

एएनआई के मुताबिक घात लगाए आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर हमला बोला। हमले के बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश की जा रही है। इससे पहले पुलवामा में आंतकियों ने हमला कर एक आम नागरिक की हत्या कर दी। पुलवामा के मुर्रन चौक इलाके के निकट आतंकवादियों ने मोहम्मद अशरफ मीर नामक के शख्स को गोली मार दी। इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई। मोहम्मद अशरफ पूर्व आंतकी था, जो सेना के लिए स्पेशल पुलिस ऑफिसर के तौर पर काम करता था।












Click it and Unblock the Notifications