जम्मू कश्मीर: पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला सब इंस्पेक्टर शहीद, आतंकी मारा गया
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के जकूरा हजरतबल इलाके में पुलिस की पार्टी पर हमला हुआ। मिली जानकारी के अनुसार घटना में एक सब इंस्पेक्टर इमरान अहमद शहीद हो गए हैं। इसके साथ ही एक PSO के घायल होने की भी सूचना है। बताया गया कि आतंकी पुलिस पार्टी से उनका हथियार छीनने की कोशिश में थे। फायरिंग में घायल पीएसओ को श्रीनगर के स्किम्स में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में घायल एक आतंकी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इससे पहले 13 नवंबर को जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था। इस कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए थे। आतंकी हमले के बाद पुलिस सर्च ऑपरेशन में जुट गई थी। पूरा मामला जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा इलाके की थी। बताया गया था कि पुलिस टीम पर अचानक ही कुछ आतंकियों ने हमला कर दिया। इसके जवान में पुलिस टीम की ओर से कार्रवाई की गई जिसमें दो आतंकी मारे गए थे। वहीं इस ऑपरेशन के दौरान एक पुलिस का जवान भी घायल हुआ था।

पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आतंकियों की ओर से घाटी में लगातार इस तरह की वारदातें अंजाम दी जाती रही हैं। आज की कार्रवाई में मारे गए दोनों आतंकी स्थानीय नागरिक बताए जा रहे हैं, जिनका आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंध माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां मामले तफ्तीश में जुटी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications