श्रीनगर के लाहपोरा इलाके में CRPF के दल पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद
जम्मू: भारतीय सेना घाटी में लगातार आतंकियों के खात्मे का काम कर रही हैं। ऐसे में आतंकी पूरी तरह से बौखला गए है, जिन्होंने एक बार फिर सेना पर छिपकर वार किया है। श्रीनगर में आतंकियों ने सीआरपीए दल पर हमला किया है। इस हमले में 1 जवान शहीद हो गया। वहीं तीन जवान घायल हुए हैं, जिनको पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं अब खबर आ रही है कि घायल जवानों में से एक और जवान ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद अब शहीद जवानों की संख्या 2 हो गई है।

Recommended Video
जानकारी के मुताबिक लावापोरा इलाके में सीआरपीएफ की टीम तैनात थी। CRPF के DIG के मुताबिक NH-44 पर 73वीं बटालियन की ROP लगी थी, पैदल आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें मौके पर ही एक सब-इंस्पेक्टर शहीद हो गए और दो गंभीर रूप से घायल हैं और एक ही हालत स्थिर है, जिन्होंने अब अस्पलात में दम तोड़ दिया। फायरिंग के बाद आतंकी मौके से भाग गए।
इससे पहले कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया था कि इस हमले में सीआरपीएफ का 1 जवान शहीद हुआ है और तीन घायल हुए है। हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा की साजिश है। वहीं आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना की ओर से इलाके में घेराबंदी की गई है। सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications