श्रीनगर में CRPF की गाड़ी पर आतंकी हमला, सब इंस्पेक्टर शहीद, 2 जवान घायल
हमले की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। घायल जवानों को इलाज के लिए ले जाया गया है।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के पंथा चौक के पास आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की गाड़ी पर हमला किया है। घात लगाकर किए गए इस हमले में सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए हैं जबकि दो जवान घायल हुए हैं। हमले की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। घायल जवानों को इलाज के लिए ले जाया गया है।

सीआरपीएफ के आईजी रविदीप साही ने बताया कि आतंकियों ने हमारे जवानों के वाहन पर फायरिंग की। हमले में हमारे एक एसआई शहीद हो गए हैं। हमारे दो जवान घायल भी हुए हैं। हमले के बाद इलाके को घेर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications