मोदी की रैलियों में विस्फोट के लिए पाक से घुसपैठ की कोशिश

गौर हो कि आम चुनावों के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी प्रचार कर रहे हैं और अभी 27 अक्टूबर को पटना में आयोजित रैली में आठ सीरियल ब्लास्ट हुए थे। जिसमें पांच लोग मारे गये थे। जिसके बाद मोदी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, वहीं पटना रैली में ब्लास्ट के बाद उनकी रैलियों को लेकर राज्य सरकारों को भी हिदायत दी जा रही है।
पटना रैली के बाद नीतीश सरकार की निंदा की जा रही है कि डेढ़ महीने पहले से ही रैली की जारी होने के बावजूद वह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं कर सके।












Click it and Unblock the Notifications