अफगानिस्तान में स्थायी शांति के लिए आतंकवादी पनाहगाहों को तत्काल खत्म किया जाना चाहिए: जयशंकर
नई दिल्ली, 22 जून। भारत ने मंगलवार को कहा कि अफगानिस्तान में स्थायी शांति के लिए आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगार को तत्काल नष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की आपूर्ति श्रृंखला बाधित की जानी चाहिए। साथ ही उसने आतंकवाद के सभी रूपों तथा सीमा पार आतंकवाद समेत उसकी सभी अभिव्यक्तियों के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं किये जाने की नीति अपनाने का आह्वान किया। एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चर्चा के दौरान कहा कि हिंसा में तत्काल कमी और असैन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये भारत अफगानिस्तान में स्थायी और व्यापक संघर्ष विराम चाहता है।

उन्होंने पाकिस्तान के एक स्पष्ट संदर्भ में कहा, ''अफगानिस्तान में स्थायी शांति के लिये आतंकियों के सुरक्षित पनाहगाह को तत्काल नष्ट करना चाहिए और उनकी आपूर्ति श्रृंखला बाधित की जानी चाहिए। आतंकवाद के सभी रूपों तथा सीमा पार आतंकवाद समेत उसकी सभी अभिव्यक्तियों के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं किये जाने की नीति की आवश्यकता है।












Click it and Unblock the Notifications