गुजरात चुनाव के दौरान 26/11 जैसा हमला करने की फिराक में है आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां हुई ALERT
गुजरात चुनाव पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय खुफिया एजेंसी को सूचना मिली है कि पाकिस्तानी आतंकी गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान मुंबई हमले जैसे एक बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं।
नई दिल्ली। गुजरात चुनाव पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय खुफिया एजेंसी को सूचना मिली है कि पाकिस्तानी आतंकी गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान मुंबई हमले जैसे एक बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का अंदेशा होते ही भारत की सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। दो दिन पहले ही पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने अतंरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय मछुआरों की नाव पकड़ी थी। उन्होंने मछुआरों को तो चेतावनी देकर छोड़ दिया, लेकिन उनके बायोमीट्रिक कार्ड और कुछ जरूरी दस्तावेज अपने पास रख लिए हैं।

भारतीय खुफिया एजेंसियां इस बात की आशंका जता रही हैं कि पाकिस्तान के आतंकी इन दस्तावेजों और बायोमीट्रिक कार्ड के जरिए भारत में घुसपैठ कर सकते हैं। यह भी आशंका जताई जा रही है यह आतंकी गुजरात चुनाव के दौरान मुंबई जैसा कोई बड़ हमला कर सकते हैं। दरअसल, मुंबई में हमला करने के लिए भी आतंकियों ने समुद्र के रास्ते घुसपैठ की थी और अब माना जा रहा है कि गुजरात में भी समुद्र के रास्ते घुसपैठ कर के आतंकी वैसा ही कोई बड़ा हमला कर सकते हैं।
पाकिस्तान की ओर से लगातार आतंकी गतिविधियां होने पर अमेरिका की तरफ से भी पाकिस्तान को चेतावनी दी जा चुकी है। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान भेजा था। टिलरसन ने पाकिस्तान से कहा है कि वह पाकिस्तान में पनाह ले रहे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे। पाकिस्तान को अमेरिका की तरफ से आतंकियों की एक लिस्ट भी सौंपी गई है और सभी पर कार्रवाई करने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications