श्रीनगर में सेना के काफिले पर आतंकियों ने की फायरिंग, दो सैनिक घायल
श्रीनगर में बेमिना इलाके से गुजर रहे इंडियन आर्मी के काफिले पर फायरिंग दो सैनिक घायल। श्रीनगर के लाल चौक पर भी फायरिंग की खबरें, सर्च ऑपरेशन जारी।
श्रीनगर। शनिवार को श्रीनगर के बेमिना में इंडियन आर्मी के काफिले पर फायरिंग होने की खबरें हैं। यह फायरिंग उस समय हुई जब आर्मी का काफिला पारीमपोरा-पंथाचौक रोड से गुजर रहा था। इस फायरिंग में दो सैनिकों के घायल होने की खबरें हैं।

सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई
एक पुलिस ऑफिसर की ओर से जानकारी दी गई है कि इस हमले में किसी की मौत नहीं हुई है। शनिवार दोपहर 1.15 मिनट पर एसकेआईएमएस अस्पताल के पास से जब यह काफिला गुजर रहा था उसी समय उस पर फायरिंग हुई। पुलिस ऑफिसर की ओर से बताया गया है कि काफिले की आखिरी गाड़ी पर हमला हुआ है। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई है। फिलहाल इलाके को घेर लिया गया है और आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। इस बीच खबरें हैं कि श्रीनगर के लाल चौक पर भी फायरिंग हुई है जो कि शहर का एक बिजी इलाका है।
लाल चौक पर एक विक्षिप्त से डरे लोग
पुलिस की ओर से बताया गया है कि लाल चौक पर हुई फायरिंग की घटना की जांच हो रही है। लाल चौक में फायरिंग के बाद दुकानें बंद हो गई हैं और पैदल चल रहे लोगों आतंकी हमले के डर से सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे।
लाल चौक पर जहां पर घटना हुई है वहां पर मौजूद एक व्यक्ति की ओर से बताया गया है कि पुलिस की ओर से कुछ राउंड गोलियां चलाई गई थी ताकि एक मानसिक रोगी को रोका जा सके जिसने लोगों को डरा दिया था। पुलिस की ओर से बताया गया कि यह व्यक्ति एक होटल में दाखिल हुआ और इसने लोगों से कहा कि होटल में आतंकी आ गए और वे होटल से चले जाएं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एक एफआईआर भी स्थानीय पुलिस में दर्ज करा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications